Home » आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

by pawan sharma

आगरा। बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिवस पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया जिसकी झलक आगरा शहर में भी देखने को मिली। जिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह से लबरेज होकर केक काटकर पार्टी अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया। सभी कार्यकर्त्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाया और पार्टी अध्यक्ष की लंबी उम्र की प्रार्थना की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला।

इस उपलक्ष्य में जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस विचार गोष्ठी के दौरान कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के साथ इस चुनाव में हार के कारणों पर मंथन किया गया। सभी कार्यकर्ताओ ने पार्टी संगठन को जमीनी स्तर से मजबूत करने पर जोर दिया जिससे संगठन एक नया रूप ले सके और कार्यकर्ता उत्साह के साथ काम कर सके।

जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना था कि आज पार्टी अध्यक्ष का जन्मदिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया है। सभी ने केक काटकर राहुल गांधी को शुभकामनाएं दी और पार्टी को जमीनी स्तर से मजबूत करने का संकल्प लिया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर दीवानी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर भंडारे का आयोजन किया गया और प्रसाद के रूप में सभी को भोजन कराते हुए प्रभु से राहुल गांधी की लंबी उम्र की कामना की।

Related Articles

Leave a Comment