Home » ABVP के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां हुई शुरू, 2 हज़ार छात्र लेंगे भाग

ABVP के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां हुई शुरू, 2 हज़ार छात्र लेंगे भाग

by admin

आगरा में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 65वें राष्ट्रीय अधिवेशन के स्थल का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के केंद्रीय नेतृत्व ने जायजा लिया। आगरा कॉलेज मैदान पर विद्यार्थी परिषद का 65वां राष्ट्रीय अधिवेशन 22 से 25 नवंबर तक आयोजित होगा। जिसमें देश भर से लगभग दो हजार (छात्र छात्रा शिक्षक एवं शिक्षाविद) कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस चार दिवसीय अधिवेशन में आगरा कॉलेज मैदान को पूरी भव्यता के साथ एक नगर के रूप में सजाया जाएगा। जिसमें अलग- अलग कार्यक्रमों के हिसाब से पंडाल व सभागार बनाये जाएंगे।

इस अधिवेशन में ब्रज की पावन संस्कृति को दर्शाती हुई एवं महापुरुषों की जीवनी को वर्णित करने वाली प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह प्रदर्शनी अधिवेशन के दौरान समाज व शहर के सभी नागरिक व छात्र- छात्राओं के लिए भ्रमण के लिए खुली रहेगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आंबेकर, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री के. एन. रघुनंदन, जी. लक्ष्मण, श्रीहरि बोरिकर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, प्रांत संगठन मंत्री जयकरण, डॉ. अमित अग्रवाल, नितिन माहेश्वरी, योगेंद्र वर्मा, हर्ष गौतम, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment