Home » पुलिस vip सुरक्षा में जुटी और चोरों ने दिखाए अपने हाथ

पुलिस vip सुरक्षा में जुटी और चोरों ने दिखाए अपने हाथ

by pawan sharma

आगरा। अपराधियों और चोरों पर लगाम लगाने के लिये पुलिस कितने भी प्रयास करती हुई नजर आये लेकिन अपराध-चोर उन सारे प्रयासों पर पानी फेर देते है और फिर नयी वारदात को अंजाम देकर अपने बुलंद हौसलों से पुलिस को चुनौती दे देते हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने थाना एत्माद्दौला के चीनी के रोजा के पास स्थित आशा एंड कंपनी नाम की चैन बनाने की फैक्ट्री को अपना निशाना बनाया।

अज्ञात चोरों ने फैक्ट्री का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर फैक्ट्री से लाखों रूपए का सामान और नगदी चुराकर ले गए। फैक्ट्री में चोरी की जानकारी होते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी और जांच पड़ताल शुरु कर दी।

फैक्ट्री में चोरी की सूचना पीड़ित स्वामी को सुबह आने पर हुई। फैक्ट्री का ताला टुटा हुआ था और चैन बनाने की मशीन के साथ-साथ तिजोरी से नगदी भी गायब थी। पीड़ित फैक्ट्री मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी के खुलासे की मांग की है।

Related Articles

Leave a Comment