Home » ताज़महल में कावंड़ चढ़ाने पहुँची महिला को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ बवाल

ताज़महल में कावंड़ चढ़ाने पहुँची महिला को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ बवाल

by admin

आगरा। श्रावण मास में ताजमहल को शिव मंदिर मानकर उसकी आरती का ऐलान करके शिव सेना ने पहले ही प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा रखी है तो ताजमहल में कांवड चढ़ाने की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठन की प्रदेश स्तर की एक महिला पदाधिकारी ने बवाल करा दिया। ताजमहल में कांवड चढ़ाए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच गयी। हिंदूवादी संगठन की महिला प्रदेश अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को रोक दिया। जिससे पुलिस और महिला कार्यकर्त्ताओं में जमकर झड़प हुई। पुलिस ने सख्ती बरती और राजेश्वर मंदिर पर कांवर को चढ़वाया गया।

श्रावण माह में शिव की पूजा आराधना का विशेष महत्व होता है। इसको लेकर ताजमहल को तेजोमालय मान कांवड चढ़ाने का ऐलान पहले ही अखिल भारत हिन्दू महासभा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मीना दिवाकर ने किया था। इसी ऐलान के बाद से मीना दिवाकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ सोरों से गंगाजल लेकर ताजमहल की तरफ बढ़ रही थी तभी पुलिस ने शमशान घाट रोड पर अखिल भारत हिन्दू महासभा की प्रदेश अध्यक्ष को रोक लिया। इस बीच महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जाट भी पहुँच गए। उन्होंने कावंड संभाली। ताजमहल में जाने को लेकर घंटो पुलिस और हिंदूवादियों में तकरार होती रही। इस बीच कुछ लोग पुलीस को गच्चा देकर शाहजहां गार्डन से ताजमहल जाने लगे लेकिन पुलिस ने सख्ती करते हुए सभी हिंदूवादियों को खदेड़ दिया। इसके बाद हिंदूवादी नेताओ ने शाम को राजेश्वर मंदिर पर इस कांवड को चढ़ाया।

अखिल भारत हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि जब इतिहास में और तहसील की अभिलेखों में ताजमहल की जगह तेजोमहल दर्ज है फिर भी उन्हें जाने से रोका गया है यह प्रशासन की तानाशाही है।

Related Articles

Leave a Comment