Home » घर से सट्टे का कारोबार चला रहे सटोरियों को पुलिस ने पकड़ा

घर से सट्टे का कारोबार चला रहे सटोरियों को पुलिस ने पकड़ा

by admin

आगरा। सटोरियों पर शिकंजा कसने के लिए आगरा जिले की पुलिस लगातार छापामार कार्रवाई को अंजाम देकर सटोरियों की कमर तोड़ने में लग गई है। शनिवार को मंटोला थाना पुलिस को सटोरियों पर बड़ी सफलता हाथ लगी। मंटोला थाना पुलिस ने मंटोला थाना क्षेत्र से दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है जो एक घर से सट्टे का कारोबार चला रहे थे। क्षेत्रीय पुलिस ने दोनों सटोरियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अंजाम देकर जेल भेज दिया है। सीओ छत्ता उदय राज सिंह इस पूरे मामले का खुलासा एक प्रेस वार्ता के दौरान किया।

प्रेस वार्ता के दौरान सीओ उदय राज सिंह ने बताया कि अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए वाहन चेकिंग में मशगूल क्षेत्रीय पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि नाला मंटोला क्षेत्र में शेखर पुत्र मुकेश बाल्मीकि घर में सट्टेबाजी का कारोबार चल रहा है। मुखबिर खास से मिली सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस ने शेखर पुत्र मुकेश बाल्मिक के घर पर छापा मार कार्रवाई को अंजाम दिया और दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से सट्टे की पर्ची के साथ-साथ करीब 16 हजार रुपए नगद बरामद किए गए।

सीओ छत्ता उदय राज सिंह ने बताया कि इस कारोबार से 5 लोग जुड़े हुए है। उनमें से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 3 लोग भागने में सफल रहे जिसमें मुख्य अभियुक्त शेखर भी शामिल है। पकड़े गए अभियुक्त लाखन सिंह पुत्र हुकुम सिंह निवासी संधोली थाना मलपुरा, विष्णु पुत्र चरण सिंह निवासी थाना मंटोला है वही भागने में सफल रहे मुख्य अभियुक्त शेखर पुत्र मुकेश बाल्मिक थाना मंटोला, आरिफ पुत्र यूनिस थाना मंटोला और देवेंद्र ठाकुर आवास विकास रहे।

पकड़े गए दोनों सटोरियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है। वहीं इस कारोबार से जुड़े मुख्य अभिषेक और उसके अन्य 2 साथी जो भागने में सफल रहे हैं उनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment