Home » छेड़छाड़ के विरोध पर दो पक्षों में हुआ पथराव-फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

छेड़छाड़ के विरोध पर दो पक्षों में हुआ पथराव-फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

by pawan sharma

आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी में शुक्रवार रात को महिलाओं से छेड़छाड़ पर बवाल हो गया। एक पक्ष ने छेड़छाड़ का विरोध किया जिस पर आरोपियों ने महिला पक्ष के घर में घुसकर जमकर मारपीट की।

ट्रांस यमुना कॉलोनी में शुक्रवार रात को देवी प्रतिमा विसर्जन करके कॉलोनी के लोग लौट रहे थे। एक घर के आगे एक महिला और बालिका टहल रही थी। उन का आरोप है कि जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने उनके साथ छेड़खानी एवं छींटाकशी की जिस पर महिला ने अपने घर में जाकर घर के पुरुषों को सारी जानकारी दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला पक्ष के लोगों ने छेड़खानी कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की तो वह सभी लोग महिला पक्ष के लोगों को मारने लगे। इसी बीच महिला पक्ष के एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से छत पर जाकर हवाई फायर कर दिया जिससे आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। जिसके जवाब में दूसरे पक्ष के लोगों ने भी अपनी तरफ से फायरिंग की। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और बवाल कर रहे लोगों को लेकर थाने आ गया।

आज सुबह दोनों पक्ष के लोग थाने आए और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। पुलिस ने मामला बढ़ते देख दोनों पक्ष के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है जिसमें आरोपी योगेश पक्ष के खिलाफ धारा 147, 148, 354, 452, 352, 323, 427 एवं द्वितीय महिला पक्ष के खिलाफ 147, 148, 149, 307, 323, 504, 506 आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

Related Articles

Leave a Comment