Home » होली की छुट्टी में सफ़र हुआ मुश्किल, रेलवे विभाग को कोसते नजर आए रेल यात्री

होली की छुट्टी में सफ़र हुआ मुश्किल, रेलवे विभाग को कोसते नजर आए रेल यात्री

by pawan sharma

आगरा। होली पर्व को लेकर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के सफर को सुगम बनाने के लिए कितने ही कदम उठाए हो लेकिन रेलवे के यह कदम नाकाफी दिखाई दे रहे है। इसलिए होली पर्व के दौरान अपने घर लौटने वाले लोगों को ट्रेन में खड़े होने की जगह भी नही मिल रही है। ऐसा ही कुछ हाल आगरा कैंट स्टेशन पर रुकने वाली हर ट्रैन में देखने को मिला।

अधिकतर सभी ट्रेने रेल यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। ट्रेनों के जर्नल डिब्बे का हाल तो बुरा ही था। इन डिब्बो में यात्रियों को पैर रखने के लिए जगह नही थी फिर भी रेलयात्री अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिए इन डिब्बो से ही सफर करने को मजबूर थे। ट्रेन हौसफुल होने के कारण यात्रियों को खासा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। धक्का मुक्की के बीच सफर करने को मजबूर रेल यात्री इन अव्यवस्था के बीच रेलवे प्रशासन को कोसते हुए नजर आए।

रेलयात्रियों का कहना था कि होली पर्व पर विभाग स्पेशल ट्रेन चलाने व अन्य व्यवस्था करने की बात कहता है लेकिन यह सभी वायदे झूठे लग रहे हैं। ट्रैन में पैर रखने की जगह नही है और व्यक्ति इस बीच अपने घर पहुँचने के लिए सफर करने को मजबूर है। होली पर्व के कारण ट्रेनों में इतनी भीड़ है। विभाग ने जो व्यवस्थाये की है वो प्रयाप्त नही लग रही है। हर बार होली और दीपावली पर यही स्थिति देखने को मिलती है।

Related Articles

Leave a Comment