Home » सेवा दिवस के रूप में मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

सेवा दिवस के रूप में मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

by admin

आगरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता ग्राम पंचायत कलवारी स्थित श्रीमति मंगोदेवी धर्मशाल पहुँचे जहाँ सभी ने मिलकर पहले शहीद वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा को दूध से स्नान कराया और फिर इसके बाद सभी ने इस धर्मशाला को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया।

इस अभियान में ग्रामीणों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई और इस धर्मशाला के साथ साथ उसके आसपास के क्षेत्र को गंदगी मुक्त बनाया। स्वच्छता अभियान के बाद सभी ने मिलकर धर्मशाला में वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए वृक्षारोपण करने पर जोर दिया। इसके बाद एक विचार गोष्ठी सम्पन्न हुई जिसमें जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया ने सभी को संबोधित करते हुए जनसंघ अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से रूबरू कराया और सभी से उनके पदचिन्हों पर चलकर अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इतना ही नहीं जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया ने सभी को इस ग्राम पंचायत को स्वच्छ रखने के लिए संकल्प भी दिलाया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सहदेव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, हरिओम सिंह रावत, अंशुल राणा, निशान्त लवानिया, राधेमोहन वर्मा,दिव्यांशु मिश्र, पंकज कटारा, जितेंद्र चाहर, श्रीओम सोलंकी, सुभाष प्रजापति, राम चौधरी, हर्ष सोंनी, ओमकार यादव, सचिन पंडित, आकाश कटारा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment