Home » हिंदी दिवस पर सेंड कॉनरेड्स स्कूल में हुआ वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

हिंदी दिवस पर सेंड कॉनरेड्स स्कूल में हुआ वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

by pawan sharma

आगरा। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर सेंड कॉनरेड्स इंटर कॉलेज में अंतर विद्यालय हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता और काव्य धारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आगरा शहर के साथ प्रतिष्ठित विद्यालय ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर कल्याण पॉल लाकरा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय किशोरावस्था में अंकुश अनिवार्य है और काव्य रस धारा प्रतियोगिता का विषय हास्य व्यंग की रचनाएं रहा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में हिंदी लेखन के प्रति रुचि जागृत करना और स्वरचित रचनाओं के द्वारा लेखन कौशल को प्रोत्साहन देना रहा। सभी विद्यालय के छात्रों द्वारा अत्यंत ही मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का पुरस्कार होली पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया। अंत में सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर कल्याण पॉल द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरित करते हुए शुभकामनाएं दी गई। इसके साथ ही उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Comment