Home » अंतिम दिन मुख्य दलों के प्रत्याशियों ने दमखम से जुलूस निकाल किया नामांकन, एक-दूसरे पर छोड़े तीर

अंतिम दिन मुख्य दलों के प्रत्याशियों ने दमखम से जुलूस निकाल किया नामांकन, एक-दूसरे पर छोड़े तीर

by pawan sharma

आगरा। उत्तरी विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव के नामांकन के आखरी दिन जिला मुख्यालय पर प्रत्याशियों का जमावड़ा देखने को मिला। निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ प्रमुख तीनो दलो के प्रत्याशी भी आखिरी दिन अपने लावलश्कर के साथ नामांकन करने के लिए पहुँचे और अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन किया।

नामांकन करने से पहले अपनी ताकत का अहसास कराने के लिए कांग्रेस के रनवीर शर्मा, भाजपा के पुरषोत्तम खंडेलवाल और गठबंधन के प्रत्याशी ने सूरज शर्मा ने जुलूस निकाला। इस दौरान वाल्मीक वाटिका भी राजनैतिक अखाड़ा नजर आई क्योकि तीनो प्रत्यशियों का नामांकन जुलूस वाल्मीक वाटिका से ही शुरू हुआ।

सबसे पहले अपने दलबल के साथ जुलूस निकलते हुए कांग्रेस प्रत्याशी रणवीर जिला मुख्यालय पहुँचे। प्रत्याशी रणवीर शर्मा ने अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन किया और फिर मीडिया से रूबरू हुए। कांग्रेस प्रत्याशी का कहना था कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें सर्वसमाज का समर्थन मिल रहा है। वो आगरा कॉलेज के छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे है इसलिए अधिकतर व्यक्ति उन्हें व्यक्तिगत रूप से जनता है जो उन्हें पूरा समर्थन कर रहे हैं।

वाल्मिकी वाटिका से जिला मुख्यालय तक भाजपा का दमखम भी देखने को मिला। भाजपाई भारी संख्या में पुरुषोत्तम खण्डेलवाल के नामांकन जुलूस में शामिल हुए। ढोल नगाड़ों की थाप पर भाजपाई झूमते दिखाई दिए। कैबिनेट मंत्री व प्रत्याशी प्रो एस पी सिंह बघेल, महापौर नवीन जैन के साथ महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे और विधायक के साथ संगठन के लोग मौजूद रहे। जिला मुख्यालय में भाजपा प्रत्याशी ने अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन किया और फिर मीडिया से रूबरू हुए।

भाजपा प्रत्याशी ने सीधे गठबंधन औऱ कांग्रेस पर निशाना साधा। उनका कहना था कि कांग्रेस कही दूर तक इस उप चुनाव में नजर नही आती तो गठबंधन भी पूरी तरह से नेस्तानबूत होगा। पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने भारी बहुमत से अपनी जीत का दावा किया और उस जीत को स्व. जगन जी को समर्पित करने की बात कही।

गठबंधन प्रत्याशी सूरज शर्मा ने भी दलबल के साथ नामांकन किया। प्रत्याशी सूरज शर्मा सैकड़ो समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय पर पहुँचे और अपना नामांकन दाखिल किया। मीडिया से रूबरू होते हुए उनका कहना था कि भाजपा ने विकास के नाम पर किया जनता से धोखा किया है जिसे जनता माफ नही करेगी। इस चुनाव में उनकी प्राथमिकता युवाओं के लिए काम करना है।

Related Articles

Leave a Comment