आगरा। इस लोकसभा चुनाव में अपने विवादित बयानों से अपनी अलग पहचान बनाने वाले फतेहपुर सीकरी लोकसभा से गठबंधन प्रत्याशी श्री भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। इस बार गठबंधन प्रत्याशी
के निशाने पर कांग्रेस से फतेहपुर सीकरी प्रत्याशी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर रहे। आक्रोशित होते हुए गठबंधन प्रत्याशी श्रीभगवान शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समाज में झूठ फैलाया तो राज बब्बर को जूतों से मारूंगा। गठबंधन प्रत्याशी के अपशब्द का यह वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही मीडिया की सुर्खियां बन गया।
लोकसभा चुनाव प्रचार प्रसार की उल्टी गिनती शुरु होने के बाद भी सपा-बसपा के गठबंधन प्रत्याशी भी तेजी के साथ चुनाव प्रचार में नजर आ रहे है। इसी प्रचार प्रसार के दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर अपशब्द कहते हुए हमला बोला। गठबंधन प्रत्याशी गुड्डू शर्मा ने राजबब्बर और उनके समर्थक कंग्रेसियों को कुत्ता कहा। वीडियो में उन्होंने कहा कि अगर समाज मे झूठ फैलाया तो दौड़ा दौड़ा कर जूतों से मारूंगा। इस वीडियो में गठबंधन प्रत्याशी राजबब्बर को नचनिया और उनके समर्थकों को कुत्ता और दलाल तक कह दिया। इस वीडियो में वो गंगा मां की कसम भी खा रहा है और कहा कि राजबब्बर जहां मिलेगा वही मारूंगा।
इससे पूर्व गठबंधन प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राजा अरिदमन सिंह को भी गालियां दी थी जिस पर भाजपाइयों और अरिदमन सिंह के समर्थकों ने मुकदमा भी दर्ज कराया था।