Home » निष्काम संस्था ने आगरा में शुरू की फ्री लंगर सेवा, मिलेगा स्वादिष्ट भोजन

निष्काम संस्था ने आगरा में शुरू की फ्री लंगर सेवा, मिलेगा स्वादिष्ट भोजन

by admin

आगरा। गरीब व असहाय व्यक्ति को भोजन उपलब्ध कराने के लिए निष्काम टीम संस्था की ओर से फ्री लंगर की सेवा शुरू की है। निष्काम संस्था की यह सेवा गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश उत्सव को समर्पित है। संस्था के लोगों ने इस फ्री लंगर (भोजन) की शुरुआत रामनगर की पुलिया शाहगंज पर फ्री स्वादिष्ट गर्म भोजन व रोटी वितरण करके किया गया। निष्काम संस्था की ओर से इस पुनीत कार्य के लिए एक वैन तैयार कराई है जो जगह जगह जाकर लोगों को लंगर कराएगी।

निष्काम संस्था के पदाधिकारी श्याम भोजवानी ने बताया कि संगत के सहयोग से गुरु नानक देव जी के चलाये हुए लंगर की सेवा उन लोगों तक पहुचानी है जो गुरद्वारे नही पहुँच पाते हैं। बताया जाता है कि सिख धर्म में कमाई का दसवां हिस्सा दसवंत गुरु के नाम निकाल कर सेवा कार्य किया जाता है। उसी कार्य को पूरा करने का संकल्प लिया गया है।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि 55 दिनों के लिए गुरु के नाम यह सेवा शुरू की गई है जो प्रतिदिन आगरा के विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवा देगी। इस सेवा के माध्यम से लोगों को स्वादिष्ट गर्म भोजन रोटी चावल दाल सब्जी दी जाएगी।

इस सेवा कार्य मे दलजीत सिंह सेतिया, परमजीत सिंह सरना, वीर महेंद्र पाल सिंह, सतपाल सिंह बत्रा, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, जोगिंदर सिंह, सतीश अरोड़ा, देवेंद्र सिंह जुल्का, सुधीर टंडन, संजीव अरोड़ा, अरविंद सिंह, लक्की सेतिया मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment