Home » नीलगाय ने शहर में मचाया आतंक, जान बचाने को घर में छुपे लोग

नीलगाय ने शहर में मचाया आतंक, जान बचाने को घर में छुपे लोग

by pawan sharma

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र के कई इलाकों में नीलगाय का आतंक मचा हुआ है। नीलगाय क्षेत्र के कई लोगों को अपना शिकार बना चुकी है। जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को गंभीर चोटें आ गयी है। नीलगाय के आतंक के कारण लोग घरो में कैद होने को मजबूर है।

नीलगाय इस समय अपना कहर सिकंदरा थाना क्षेत्र के बाईपुर रोड पर बरपा रही है। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। नीलगाय ने आज सुबह छोटे छोटे बच्चों को अपना शिकार बना लिया होता। बच्चे अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे थे तो नीलगाय उनके पीछे दौड़ रही थी। लोगों ने अपनी सूझबूझ से बच्चों को बचा लिया।

नीलगाय के कारण लोग घरों से निकल नहीं पा रहे है। लोग समझ नहीं पा रहे कि अखिरकर इतनी संख्या में नीलगाय आई कहाँ से। नीलगाय के आतंक की सूचना क्षेत्रीय लोगों ने वन विभाग को दी है लेकिन एक घंटा बीतने के बाद भी वन विभाग की कोई भी टीम नीलगाय को पकड़ने के लिए क्षेत्र में नहीं पहुँची।

Related Articles

Leave a Comment