Home » शिकारियों की गोली से हुई नीलगाय की मौत, ग्रामीणों ने पकड़ी शिकारियों की साथी महिलाऐं

शिकारियों की गोली से हुई नीलगाय की मौत, ग्रामीणों ने पकड़ी शिकारियों की साथी महिलाऐं

by pawan sharma

फतेहाबाद। डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम नगला इंदल में राजस्थान के घूमंतु शिकारियों ने एक नीलगाय को निशाना बनाते हुए गोली मार दी जिससे नीलगाय की मौत हो गयी। जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने शिकारियों का पीछा किया और शिकारियों के काफिले की दो महिलाओं को सामान लदे 2 ऊंटों को पकड‌ लिया जबकि शिकारी भागने में सफल रहे। घटना की सूचना पर भाजपा व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता थाना डौकी पहुंचे। वन रेंजर की तहरीर परथ्पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी ‌के अनुसार डौकी के नगला इंदल में दो ऊंटों पर सवार होकर कुछ शिकारी आये जिनमें दो महिलाऐं भी शामिल थी। उन्होंने एक नीलगाय में गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल पर आने लगे। ग्रामीणों को आता देख शिकारी भाग खडे हुए। ग्रामीणों ने उनका पीछा किया और उन्हें दबोच‌ लिया। जिसमें से पुरूष शिकारी भाग खडे हुए तथा दो महिलाऐं सरूपी पत्नी कैला, हंसा पत्नी विनोद निवासी ग्राम खांदरी थाना नदवई भरतपुर राजस्थान को पकड लिया। इनके पास से दो ऊंट जिस पर सामान लदा था। जिनमें बडे बडे चाकू भी बरामद किये।

मौके पर भाजपा नेता राजकुमार पुंडीर, राधेश्याम, भूरी, ‌ गुड्डू, शिवकुमार आदि नेता मौजूद रहे। सूचना की जानकारी वन विभाग तथा पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंचे वन विभाग रेंजर प्रेमनाथ तिवारी ने थाना डौकी में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी शिकारी फरार है।

Related Articles

Leave a Comment