Home » ख़बर का असर, आगरा भाजयुमो अध्यक्ष के खिलाफ़ दर्ज़ हुआ मुकदमा

ख़बर का असर, आगरा भाजयुमो अध्यक्ष के खिलाफ़ दर्ज़ हुआ मुकदमा

by admin

आगरा। भाजयुमो नेता गौरव राजावत के खिलाफ जनपद फिरोजाबाद की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है। भाजयुमो नेता गौरव राजावत के खिलाफ जनपद फिरोजाबाद के टूंडला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

दरअसल आपको बताते चलें कि मामला जनपद फिरोजाबाद के टूंडला में बीती 7 जुलाई का है। जब आगरा भाजयुमो नेता गौरव राजावत अपने साथियों के साथ में एक शादी समारोह में सम्मिलित होने पहुंचा था। गौरव राजावत जनपद फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र के सत्कार मैरिज होम में एक शादी समारोह में सम्मिलित होने के दौरान कभी दुनाली तो कभी रिवाल्वर से लगातार हर्ष फायर कर रहा था।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार बारात और शादी विवाह समारोह और अन्य किसी भी कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग पर रोक लगा रखी है।

पूर्व से ही गुंडई, चौथ वसूली और मारपीट के लिए चर्चाओं में रहा भाजयुमो नेता गौरव राजावत ने जनपद फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र में लगातार फायरिंग किए थे। हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस खबर पर जनपद फिरोजाबाद की पुलिस ने संज्ञान लिया औरगौरव राजावत के खिलाफ टूंडला में आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। साथ ही साथ बताया जा रहा है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद अब जनपद फिरोजाबाद की पुलिस असलहा कैंसिलेशन की रिपोर्ट शासन को भेज रही है।

इसके अलावा जनपद फिरोजाबाद की पुलिस भाजयुमो नेता गौरव राजावत के खिलाफ कार्यवाही करने में जुट गई है। इस मामले को ट्विटर के जरिए शासन ने संज्ञान लिया और सीधे सीधे उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले में जनपद फिरोजाबाद की पुलिस को कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए। यही वजह है कि हरकत में आई जनपद फिरोजाबाद की पुलिस ने आगरा भाजयुमो नेता गौरव राजावत के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही करने की तैयारी कर ली है।

सड़क पर दबंगई गाली-गलौज, मारपीट और लगातार असलहों से हर्ष फायरिंग करने वाले भाजयुमो नेता गौरव राजावत पर पूर्व में भी शाहगंज, लोहामंडी, और जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में कई गंभीर आरोप लगे हैं। विवादों में रहने वाले आगरा भाजयुमो नेता गौरव राजावत के खिलाफ अब शासन के अलावा संगठन भी शिकंजा कसने की तैयारी में आ गया है।

Related Articles

Leave a Comment