Home » नगरायुक्त और सामाजिक संगठन ने गांधी आश्रम में चलाया स्वच्छता अभियान

नगरायुक्त और सामाजिक संगठन ने गांधी आश्रम में चलाया स्वच्छता अभियान

by admin

आगरा। गांधी जयंती के अवसर पर नगर आयुक्त अरुण प्रकाश आज यमुना घाट पर स्थित गांधी आश्रम पहुंचे जहां पर उन्होंने कई समाजसेवी संगठन के लोगों के साथ आश्रम की सफाई की।

बताते चलें कि यमुना घाट पर स्थित गांधी आश्रम में 1929 में महात्मा गांधी आए थे और उन्होंने यहां पर करीब 11 दिन बिताए थे। उनके यहां से चले जाने के बाद उनकी यादों को यहां पर सहित कर रखा गया है जिसमें उनकी एक घड़ी, एक चश्मा और चरखा यहां पर मौजूद है।

गांधी जयंती के अवसर पर आगरा नगर आयुक्त अरुण प्रकाश अपनी टीम के साथ गांधी आश्रम पहुंचे और परिसर की सफाई में योगदान दिया। उन्होंने हाथ में फावड़ा लेकर खुद ही परिसर में खड़ी बड़ी-बड़ी घास को काटना शुरू कर दिया और साथ ही साथ सफाई कर रहे कर्मचारियों को निर्देश भी दिया कि आश्रम की सफाई रखी जाए।

क्षेत्रीय अधिकारी को नगर आयुक्त ने तत्काल निर्देश दिया गांधी आश्रम में एक स्थाई माली की व्यवस्था की जाए ताकि यहां साफ-सफाई और घास काटने का काम सुचारू रूप से हो सके।

Related Articles

Leave a Comment