Home » शादी के बाद भी प्रेमी से संबंध बनाए रखना विवाहिता को पड़ा भारी, पति ने की हत्या

शादी के बाद भी प्रेमी से संबंध बनाए रखना विवाहिता को पड़ा भारी, पति ने की हत्या

by pawan sharma

आगरा। शादी के बाद भी अपनी प्रेमिका से प्रेम प्रसंग को जारी रखने के कारण प्रेमी की जान चली गयी। प्रेमिका के पति और उसके पिता ने हत्या कर दी। इस मामले का खुलासा खुद मृतक प्रेमी की प्रेमिका ने सिकंदरा थाने में किया था। युवती की बात सुन पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने मृतक प्रेमी के शव को बरामद कर दोनों हत्यारोपी को गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया है।

मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र का है। मृतक योगेश पुत्र राजन सिंह अटूस गाँव का रहने वाला था। उसका पड़ोस की एक युवती अनमोल से प्रेम सम्बन्ध थे। तीन साल पहले अनमोल की शादी बड़ा गाँव भरतपुर निवासी नेत्रपाल से हुयी थी। नेत्रपाल अपनी पत्नी के साथ सिकंदरा शास्त्रीपुरम में रहने लगा था। शादी के बाद भी अनमोल के अपने प्रेमी से सम्बन्ध है यह बात नेत्रपाल को पता चल गयी थी। जिसके कारण दोनों में तकरार भी हुई। मृतका योगेश के भाई ने बताया कि शनिवार को योगेश घर से फॉर्म भरने की बोलकर निकला था। देर रात तक घर नही पहुँचने पर घर वाले परेशान होने लगे और उसकी तलाश भी की गयी तभी थाना सिकंदरा से फोन आया कि योगेश का मर्डर हो गया है। यह सुनकर सभी के पैरों तले जमीन निकल गयी।

घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के भाई का कहना है कि योगेश का मर्डर चार लोगों ने किया है। जिसमें प्रेमिका का पति नेत्रपाल, नरेन्द्र और कृष्णवीर शामिल है। जिसकी गवाही खुद युवती ने दी है।

Related Articles

Leave a Comment