Home » प्रयागराज में हुए जीएम अवार्ड सेरेमनी में आगरा रेल मंडल को मिली कई उपलब्धियां

प्रयागराज में हुए जीएम अवार्ड सेरेमनी में आगरा रेल मंडल को मिली कई उपलब्धियां

by pawan sharma

आगरा। प्रयागराज में जीएम अवॉर्ड समारोह सम्पन्न होने के बाद आगरा रेल मंडल के अधिकारी फूले नहीं समा रहे हैं। इस समारोह में आगरा रेल मंडल ने कई अवार्ड और उपलब्धियां आने नाम कर ली हैं।

जीएम अवार्ड समारोह में कई क्षेत्रों में अवार्ड हासिल कर अपनी टीम के साथ लौटे आगरा रेल मंडल प्रबंधक सुशील कुमार श्रीवास्तव और उनकी टीम का स्वागत करने के लिए अधिनिस्थ अधिकारी ढोल नगाड़ों के साथ आगरा कैंट स्टेशन पर पहुँचे जहाँ सभी ने पुष्प भेंट कर जोरदार स्वागत सत्कार किया गया। सभी अधिनिस्थ अधिकारियों ने जीएम अवार्ड में हासिल की शील्ड को लेकर आगरा रेल मंडल प्रबंधक के साथ फ़ोटो खिंचवाए और उन्हें इसके लिए बधाई भी दी।

प्रयागराज से जीएम अवार्ड लेकर लौटे आगरा रेल मंडल प्रबंधक सुशील कुमार श्रीवास्तव का कहना था कि जीएम अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ सफाई व्यवस्था में आगरा कैंट स्टेशन ने अवार्ड हासिल किया है। रनिंग रूम और समय से ट्रेन के परिचालन, स्पोर्ट्स के साथ कई और क्षेत्रो में पुरुस्कार मिला है।

रेलवे अधिकरियों का कहना है कि यह पुरस्कार महाप्रबंधक के द्वारा उन रेल मंडल को दिये जाते है जिनका कार्य वर्ष भर उत्कृष्ट रहता है। आगरा मंडल को इस बार कई पुरस्कार मिले है जिससे सभी लोग उत्साहित हैं।

Related Articles

Leave a Comment