Home » मतदान के प्रति जागरूक बनाने को लोकतंत्र सेनानी संघ ने बनाई मानव श्रृंखला

मतदान के प्रति जागरूक बनाने को लोकतंत्र सेनानी संघ ने बनाई मानव श्रृंखला

by pawan sharma

आगरा। लोकसभा चुनाव के इस महापर्व में हर मतदाता की सक्रिय जागरूकता हो और इस चुनाव में अपने मत का प्रयोग अवश्य करे इसके लिए जिला प्रशासन और सामाजिक संस्थाएं लोगों को जागरूक बना रही है। लोकतंत्र सैनानी संघ आगरा भी इस अभियान में अपना योगदान दे रहा है।

लोकतंत्र सैनानी संघ की ओर से मतदाता जागरूक रैली निकली जो संजय पैलेस से शुरु हुई। इस संस्था में शामिल सभी बुजुर्ग लोकतंत्र सैनानी अपने हाथों में मतदान से संबंधित स्लोगन लिखे बैनर चल रहे थे तो उनका साथ दे रही महिलाएं पम्पलेट वितरित कर सभी को मतदान की सूचना कर रही थी। इस अभियान के दौरान लोकतंत्र सैनानी संघ ने हरिपर्वत और स्पीड कलर लैब पर मानव श्रृंखला भी बनाई।

संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य वीरेंद्र वार्ष्णेय का कहना था कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक बनाना जिससे वो अपने वोट के महत्व को समझे और देश हित में मतदान करे।

ब्रज प्रान्त संगठन मंत्री पुरषोत्तसम सिंह सिकरवार एवं महानगर आगरा के अध्यक्ष नरेंद्र जग्गा ने बताया कि सभी लोकतंत्र सैनानी आगरा एवं फतहपुर सीकरी लोकसभा पर सक्रिय है जो अपने अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक वोट डलवाने का काम करेंगे। इनका उद्देश्य पहले मतदान और फिर जलपान रहेगा। जिससे आगरा सबसे अधिक मतदान करने वाला शहर बन सके।

Related Articles

Leave a Comment