Home » तमंचा दिखा बाइक सवार से लूटे 51000

तमंचा दिखा बाइक सवार से लूटे 51000

by pawan sharma

फतेहाबाद। आगरा से पिनाहट जाते समय सिक्योरिटी एजेंसी के कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर 50000 लूट लिए और उसके साथी से 1000 लूट लिये। लूटकर दोनों ही बदमाश फतेहाबाद की ओर भाग गये।

घटना मंगलवार रात करीब 8.30 बजे की है। जब बाइक सवार नयेपुरा के पास से निकल रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूपेंद्र परमार पुत्र राम अवतार निवासी गढी करीमपुर तांतपुर जगनेर आगरा की एक सिक्योरिटी एजेंसी में कर्मचारी है। मंगलवार रात व‌ह अपने साथी अर्जुन सिंह के साथ बाइक से कंपनी के निर्देशक रोहित शर्मा को पेमेंट देने के लिए उसके गांव पिनाहट जा रहा था। फतेहाबाद के ग्राम नयापुरा के पास मंगलवार रात्रि 8:30 बजे पीछे से एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया और उनकी चाबी छीनकर उनके सिर पर तमंचा तान दिया।

बदमाशों ने भूपेंद्र से 50000, मोबाइल और उसके साथी से 1000 रूपये, मोबाइल लूट कर फतेहाबाद की ओर भाग गये। दोनों ने इसकी सूचना अरनौटा स्थित पुलिस चौकी को दी। उन्होंने तत्काल दोनों को थाना फतेहाबाद भेजा। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Comment