Home » लीडर्स आगरा और तपन ग्रुप ने पॉलीथीन उन्मूलन के लिए चलाया अभियान

लीडर्स आगरा और तपन ग्रुप ने पॉलीथीन उन्मूलन के लिए चलाया अभियान

by pawan sharma

आगरा। शहर से प्लास्टिक और पॉलिथीन के उन्मूलन के लिए समाजसेवी संस्था लीडर्स आगरा और तपन ग्रुप लगातार प्रयास कर रहे हैं। संस्था की ओर से शहरवासियों को पॉलीथिन उपयोग से होने वाले दुष्परिणाम के प्रति जागरूक बनाने के लिए अजीतनगर बाजार कमेटी के सेल्फी पॉइंट पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संस्था के इस कार्यक्रम में सांसद राजकुमार चाहर ने भी भाग लिया और तपन ग्रुप के चैयरमैन के साथ कपड़े के थैले वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद राजकुमार चाहर ने संस्था के साथ शहरवासियों को कपड़ें के थैले वितरित किये और सभी लोगों से पॉलीथिन को छोड़कर कपड़े के थैले का उपयोग करने की अपील की। इस अवसर पर सांसद राजकुमार चाहर का कहना था कि सरकार प्लास्टिक और पॉलिथीन के उन्मूलन को लेकर कटिबद्ध है। यह दोनों शहर के विकास में अवरोध पैदा करती है। इतना ही नही इसके दुष्परिणाम भी होते है।

संस्था के सदस्य सुनील जैन का कहना था कि आगरा में काफी समय से सामाजिक संस्था लीडर्स आगरा और तपन ग्रुप पॉलिथीन का उपयोग न करने की सलाह दे रही है और अब तक शहर में विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से हजारो कपड़े के सुंदर थैले बांट कर लोगों से पॉलीथिन का उपयोग छोड़कर कपडे के थैले का प्रयोग करने की अपील कर रहा है जिससे शहर सुंदर बन सके और उसका पर्यावरण भी स्वच्छ ही सके।

तपन ग्रुप के चैयरमैन सुरेश चंद्र गर्ग का कहना था कि शहर की अन्य प्रमुख संस्थाओं को भी आगे आकर इस दिशा में कार्य कर सरकार की मदद कर अपने शहर को साफ सुथरा और सुंदर बनाने में सहयोग करना चाहिए।

इस मौके पर राजकुमार चाहर के अलावा सुरेश चंद गर्ग, वंदना सिंह, राजेश यादव, सुनील जैन, वीरेंद्र सिंह, राणा रंजीत सिंह, आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment