Home » जानिए महापौर को खुद खड़े होकर क्यों तुड़वाई अपने घर की रैंप

जानिए महापौर को खुद खड़े होकर क्यों तुड़वाई अपने घर की रैंप

by pawan sharma

आगरा। फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाने,सड़को के चौड़ीकरण और नाले नालियों की सफाई व्यवस्था को सुदृण बनाने के लिए महापौर नवीन जैन के सानिध्य में नगर निगम की ओर सेे रैंप हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम के इस अभियान को गति देने और इस अभियान से आम जनमानस को जोड़ने के लिए शनिवार को महापौर नवीन जैन ने खुद खड़े होकर अपने घर की रैंप को तुड़वाया और डी ब्लॉक में रैंप हटाओ अभियान की शुरुआत कराई। इस अभियान के दौरान निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। महापौर नवीन जैन ने डी ब्लॉक में इस अभियान की शुरुआत अपने घर से की। महापौर ने पहले खुद अपने घर की रैंप को तोड़ा और फिर महावली से पूरी रैंप को तुड़वा दिया। इसके बाद निगम का महाबली कमलानगर के डी ब्लॉक में जमकर गरजा। निगम के अधिकारियों ने अपने सानिध्य में डी ब्लॉक के हर घर की रैंप को बुलडोजर से तुड़वाया और फुटपाथ बनाने का काम शुरु कर दिया गया।

इस अभियान को लेकर महापौर नवीन जैन का कहना था कि आम जनमानस ने सरकारी जमीन को रैंप बनाकर घेर लिया जिसके कारण सड़को से फुटपाथ खत्म हो गए है और आम व्यक्ति के पैदल चलने के लिए कोई जगह नही बची है जिससे लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नही नालियां भी अवरुद्ध हो गयी है जिससे जल निकासी नही हो पाती और सड़कों पर जलभराव हो जाता है। इसलिए अपने घर की रैंप को तोड़कर डी ब्लॉक में इस अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के माध्यम से सड़को पर बनी रैंप को तोड़ा जा रहा है और फुटपाथ के साथ साथ अवरुद्ध नाले नालियों को खुलवाया जा रहा है और जहाँ जरूरत है वहाँ नालियां बनवाई जा रही है। महापौर नवीन जैन का कहना था कि जिस मुख्य मार्ग या कॉलोनी की सड़कों पर बनी रैंप नही टूटी तो वहाँ की सड़क भी नही बनाई जाएगी।

महापौर नवीन जैन ने बताया कि सड़कों पर बनी हुई रैंप को लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने भी सख्त रुख अपनाते हुए रैंपो को हटाकर फुटपाथ और नालियां बनाने के निर्देश दिए है जिनका पालन किया जा रहा है। अगर कोई व्यक्ति सड़क पर बनी रैंप को नही तोड़ते तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। निगम उन पर जुर्माने की कार्यवाही करेगा अगर जरूरत पड़ी तो एफआईआर भी कराई जाएगी।

महापौर नवीन जैन का कहना है कि अपने घर की रैंप को तोड़कर शहरवासियों से स्वयं सड़क पर बनी रैंप को हटाने का संदेश दिया है जिससे शहरवासी इस अभियान में अपना योगदान दे सके।

निगम के अधिशासी अभियंता एके सिंह का कहना था कि नवीन जैन जी ऐसे पहले मेयर है जो अपने घर की रैंप को तुड़वाकर इस अभियान की सुरुआत करा रहे है। शहरवासियों को भी महापौर की तरह ही सड़क से रैंप हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त करना चाहिये जिससे फुटपाथ बन सके।

इस दौरान बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष ब्रज किशोर अग्रबाल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, पार्षद बच्चू सिंह, निगम के अधिशासी अभियंता एके सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment