Home » जानिए किस पार्टी ने RTI अधिकारियों को बताया मोदी सरकार की कठपुतली

जानिए किस पार्टी ने RTI अधिकारियों को बताया मोदी सरकार की कठपुतली

by pawan sharma

दिल्ली। आरटीआई कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न और आरटीआई के तहत भ्रमित और गुमराह करने वाली सूचनाएं देने वाले अधिकारियों के खिलाफ समान अधिकार पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। समान अधिकार पार्टी की ओर से ऐसे अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर संसद मार्ग पर कठपुतली प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान समान अधिकार पार्टी की ओर से कठपुतली के ऊपर केंद्रीय सूचना आयोग सीआईसी लिखा हुआ था और उसे नचाने वाले भारत सरकार यानी भाजपा की केंद्र सरकार लिखा था।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने बताया कि इस कठपुतली प्रदर्शन का उद्देश्य यह दर्शना है कि सीआईसी इस समय भारत सरकार की कठपुतली बना हुआ है जो सरकार के इशारे पर ही कार्य कर रहा है। आरटीआई कार्यकर्ताओं की ओर से भ्रष्टाचार का खुलासा किया जा रहा है तो उन पर हमले हो रहे हैं। अधिकारी अपनी जान बचाने के लिए भ्रमित सूचना दे रहे हैे। चारों तरफ भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी का बोल वाला है। इस सरकार में आरटीआई कमजोर हुआ है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आरटीआई बिल 2018 लाने वाली है उससे तो अधिकारी ओर ज्यादा निरंकुश हो जाएंगे इसलिए इस बिल को रोका जाए। केंद्रीय सूचना आयोग मामले के निस्तारण की समय सीमा तय करे और आरटीआई कार्यकर्ताओं पर हमले की जांच आईपीएस अधिकारी से कराई जाए।

समान अधिकार पार्टी के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने दिल्ली में ऐलान किया किया कि पार्टी दिल्ली की सड़कों पर शीघ्र ही भ्रष्टाचार, आरक्षण, एससी एसटी एक्ट और नौजवानों को रोजगार के लिए बड़े आंदोलन और प्रदर्शन करेगी।

Related Articles

Leave a Comment