Home » जेठानी और देवरानी में इतना बढ़ गया विवाद कि उठा लिया ये जानलेवा क़दम

जेठानी और देवरानी में इतना बढ़ गया विवाद कि उठा लिया ये जानलेवा क़दम

by pawan sharma

आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुरा में उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया जब घर में आपसी विवाद के चलते जेठानी ने देवरानी पर चाकुओं से हमला कर दिया। इस हमले में देवरानी की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद जेठानी ने भी अपने आप को चाकू से मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर पहुँचे लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर घायल जेठानी को इलाज के अस्पताल के भर्ती कराया है जहाँ उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि मृतका 7 माह की गर्भवती थी। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोग समझ नही पा रहे कि आखिरकार ऐसा क्या हुआ कि यह घटना घट गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया है और इस मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

घटना रकाबगंज थाना क्षेत्र मोहनपुरा की है। इस क्षेत्र में रहने वाली दुर्गेश का अपनी जिठानी शालिनी से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जेठानी शालिनी देवरानी दुर्गेश के कमरे में पहुँची और कमरा बंद कर उसके साथ मारपीट की और उसे चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया।

पीड़ित परिवार की महिला ने बताया कि शालिनी गुस्से में मृतका दुर्गेश के कमरे में पहुँची और उसे पीटने लगी। कमरे की खिड़की से उसने दुर्गेश को छोड़ने का निवेदन करती रही लेकिन उसने नही छोड़ा और उसे मार दिया। इसके बाद हमलावर शालिनी ने पहले सुसाइड करने का प्रयास किया लेकिन सफल न होने पर अपने आप को भी चाकुओं से गोद दिया। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने कमरे का दरबाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया और घायल जेठानी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहाँ इलाज चल रहा है।

क्षेत्रीय पुलिस का कहना है कि जेठानी और देवरानी में कुछ विवाद चल रहा था। जेठानी ने देवरानी पर चाकुओं से हमला कर दिया जिसमें उसकी मौत हो गयी है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment