Home » प्रचार वाहनों से जन जन तक पहुँचेगी श्रीमद् भगवत कथा आयोजन की जानकारी

प्रचार वाहनों से जन जन तक पहुँचेगी श्रीमद् भगवत कथा आयोजन की जानकारी

by pawan sharma

आगरा। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से दहतोरा के मैदान शास्त्रीपुरम पर 11 जनवरी से राष्ट्रीय संत श्री चिन्मयानंद महाराज के मुखारविंद से होने जा रही श्रीमद् भागवत कथा व अमृत महोत्सव की जानकारी जन जन तक पहुंचाने के लिए विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से प्रचार वाहन की व्यवस्था की गई है। बुधवार को ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ने कथा स्थल से दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर शहर व कथा स्थल के आस पास के क्षेत्रों के लिए रवाना किया। इन प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों तक श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन की जानकारी पहुंच सके और लोग बापू चिन्मयानंद महाराज को सुनने के लिए और श्रीमद् भागवत कथा का रसपान लेने के लिए कथा स्थल तक पहुंच सकेंगे।

ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल ने बताया कि 11 जनवरी से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। बापू चिन्मयानंद महाराज इस कथा का रसपान लोगों को कराएंगे। जिसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए आज प्रचार वाहनों को रवाना किया गया है।

वहीं सुमन गोयल का कहना था कि यह कथा 7 दिनों तक चलेगी जिसकी शुरुआत 11 जनवरी से होनी है। 11 जनवरी को विशाल कलश यात्रा निकाल कर इस कथा का शुभारंभ किया जाएगा। अधिक से अधिक लोग कथा स्थल तक श्रीमद् भागवत कथा को सुनने के लिए पहुंचे इसके लिए अनेकों माध्यम से प्रचार प्रसार की व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Leave a Comment