Home » एक ही सोसाइटी में चोरों ने बनाया कई घरों को निशाना, दहशत में लोग

एक ही सोसाइटी में चोरों ने बनाया कई घरों को निशाना, दहशत में लोग

by pawan sharma

आगरा। ताजगंज थाना की एकता चौकी क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक नही बल्कि कई घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस के होश उड़ा दिये हैं। क्षेत्र के लोग भी इस घटना के बाद से दहशत में है। शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने ओम श्री टाउन और गोविंद कॉलोनी में बीती रात चोरो ने धावा बोला और कई घरों को अपना निशाना बनाया।

अज्ञात चोरों की यह वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। एक साथ कई घरों में चोरी होने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है और लगातार क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस के प्रति नाराजगी जताई।

बीती रात अज्ञात चोरों ने ओमश्री टाउन निवासी राज तिलक, जो कि रेलवे में लोको पायलट के पद पर तैनात है, उन्होंने बताया कि वो परिवार के साथ गांव गए हुए थे। घर को सूना पाकर अज्ञात चोरों ने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और अलमारी के ताले तोड़कर 10 तोले सोने के जेवरात, 5000 की नगदी, मोबाइल, एलईडी सहित अन्य सामान चुराकर ले गए।

इसके बाद चोरो ने पास के ही एक दूसरे घर को निशाना बनाया। यह घर मेडिकल कंपनी के एमआर शुभम का है। पीड़ित शुभम ने बताया कि चोर उनके घर से 3 तोले सोने की चेन और टॉप्स व कैश ले गए हैं।

दो घरों के बाद अज्ञात चोरों ने मकान नम्बर 40 में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह घर पुलिस कर्मी का है जो इस समय बिजनोर में तैनात है। अज्ञात चोरों ने घर को सूना पाकर घर के ताले तोड़कर घर का सामान समेट ले गए। चोरों की ये हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। इस घटना के बाद से कॉलोनी वासियों का कहना था कि उनकी कॉलोनी और आसपास की कलोनियो में लगातार कई दिनों से चोरियां हो रही है लेकिन इसके बावजूद भी आज तक क्षेत्र में पुलिस की गस्त नही हो रही है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। कॉलोनी की महिलाएं भी डरी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Comment