Home » आगरा कॉलेज में फ्रेशर व फेयर वेल पार्टी की रही धूम, प्रतियोगिता में छात्रों ने मचाया धमाल

आगरा कॉलेज में फ्रेशर व फेयर वेल पार्टी की रही धूम, प्रतियोगिता में छात्रों ने मचाया धमाल

by pawan sharma

आगरा। शिक्षा संकाय आगरा कॉलेज आगरा द्वारा समष्टि 2018-19 कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ विनोद कुमार माहेश्वरी, डॉक्टर आरके सिंह द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। समस्ती कार्यक्रम में नव आगंतुक स्वागत किया गया तथा साथ ही पुरातन छात्रों का विदाई समारोह भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जूही व गरमा राजौरिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर बीएड प्रथम वर्ष द्वितीय वर्ष के कार्यक्रम का संचालन जूही व गरमा राजौरिया द्वारा किया गया। बीएड प्रथम वर्ष द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। एकल नृत्य व समूह नृत्य प्रस्तुत किए गए।

मनोरंजन प्रतियोगिता में चुटकुले और गेम भी खिलाए गए। नवागत छात्र-छात्राओं में से मिस एवं मिस्टर फ्रेशर का चुनाव भी किया गया। पुरातन छात्रों में से आशीष कुमार व ज्योति कुशवाहा ने अपने अनुभव व इस संकाय द्वारा प्राप्त की गई अपनी उपलब्धियों के बारे में बताया एवं आशीष कुमार को सत्र का सर्वश्रेष्ठ छात्र भी घोषित किया गया।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ रमा सिसोदिया द्वारा छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए नवागत को संकाय में होने वाली गतिविधियों से परिचित कराया और पुरातन छात्र छात्राओं को अपने भविष्य में सही निर्णय वह अपने कार्यों को कर्मठता के साथ करने के लिए मार्गदर्शक किया गया क्योंकि व्यक्ति की पहचान उसके कर्म के द्वारा होती है। कार्यक्रम के अंत में दिशा शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन भी दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग के समस्त डॉ ज्योति द्विवेदी, डॉ रंजना, डॉक्टर कल्पना शर्मा, राज सक्सेना, वीपी सिंह आदि द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Comment