Home » चम्बल नदी में गिरने से बची कार व बाइक, यात्रियों में मची चीखपुकार

चम्बल नदी में गिरने से बची कार व बाइक, यात्रियों में मची चीखपुकार

by admin

आगरा। पिनाहट पैन्टून पुल पर रात्रि में कर्मचारियों व ब्लॉक प्रमुख के साथियों के बीच हुई मारपीट के बाद अचानक सुबह पैन्टून से करीब एक दर्जन स्लीपर गायब हो गये। जिसके चलते पैन्टून पुल कई जगह खाली जगह हो गयी। इस कारण कई दुपहिया व फोर व्हीलर वाहन बड़े हादसे का शिकार होते होते बाल बाल बच गये। सवारियों से भरी एक कार व एक बाइक नदी में पलटने से बच गयी। जिससे राहगीरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

इस पुल से नदी के पार जाने वाले लोग जब पुल पर पहुँचे तो उन्होंने देखा कि पैन्टून पुल के दर्जनभर स्लीपर पुल से गायब थे। यह देख दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गयी। जब यात्रियों को पता चला कि घाट पर रात्रि में झगड़ा हुआ था। तो सभी लोग अपने अपने वाहन बिना सोचे समझे पुल से निकालने लगे। तभी मध्य प्रदेश की तरफ आ रही एक बाइक पिनाहट की सीमा में पुल पर खाली पड़ी जगह में आगे का हिस्सा घुस गया। बाइक अनियंत्रित होकर चम्बल नदी में गिरने से बाल बाल बच गयी।

ठीक उसी समय उसी स्थान पर सवारियों से भरी एक कार जो पिनाहट की तरफ से मध्यप्रदेश की तरफ जा रही थी। कार के दोनों पीछे के टायर पुल पर खाली पड़ी जगह में चले गये। अचानक कार नदी की तरफ पलटने लगी। यह देख सवारियों में चीखपुकार मच गयी। किसी तरह सवारियों को बाहर निकाला गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुल के बीच फंसी कार को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया।

पुल की सुरक्षा व्यवस्था व देख रेख के लिये वहां कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। वहीं इस मामले में कर्मचारी कुसुमाकर का कहना है कि पुल के स्लीपर भी ब्लॉक प्रमुख के साथियों ने गायब किये है।

Related Articles

Leave a Comment