Home » कुश्ती दंगल देखने पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला

कुश्ती दंगल देखने पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला

by pawan sharma

आगरा। सोमवार को भारत सरकार के गृह मंत्री राजनाथ सिंह आगरा आए थे। तकरीबन 6 घंटे राजनाथ सिंह आगरा शहर में रहे। इस दौरान राजनाथ सिंह के आगरा शहर में कई कार्यक्रम लगे हुए थे। मुख्य कार्यक्रम के रूप में आगरा विश्वविद्यालय का 84 दीक्षांत समारोह कार्यक्रम था। जिसमें राजनाथ सिंह के साथ में प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने भी शिरकत की थी। दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के बाद राजनाथ सिंह ने दो और प्रमुख कार्यक्रमों में शिरकत की जिसमें आगरा के जीआईसी ग्राउंड पर चल रहे भारत केसरी कुश्ती के समापन समारोह पर देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह बतौर मुख्य अथिति पहुंचे थे।

समापन समारोह के मौके पर पहुंचे राजनाथ सिंह के सामने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने अपनी कुश्ती का प्रदर्शन किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने सबसे पहले कुश्ती करने वाले पहलवानो से उनका परिचय प्राप्त किया और फिर कुश्ती के दौरान हौसला अफजाई की।

आगरा के जीआईसी ग्राउंड पर चल रही भारत केसरी कुश्ती में पहलवानों का हौसला बढ़ाने वाले देश के राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के बड़े बड़े पहलवान अब देश के मस्तक ऊंचा करने का काम कर रहे हैं। वहीं इसी कड़ी में आगरा में जीआईसी ग्राउंड पर चल रहे भारत केसरी कुश्ती आयोजन के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई भी दी। इसके बाद देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह सीधे कोठी मीना बाजार ग्राउंड पर चल रहे आगरा महोत्सव में भी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Comment