Home » केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया रेलवे विभाग, भेजेगा राहत सामग्री

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया रेलवे विभाग, भेजेगा राहत सामग्री

by pawan sharma

आगरा। प्राकृतिक आपदा के कारण केरल में सब कुछ तबाह हो गया है। इस प्राकृतिक आपदा में केरल के साथ पूरा देश खड़ा हुआ नजर आ रहा है। सामाजिक संगठनों के साथ-साथ राजनीतिक संगठन भी केरल की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद को रेलवे भी पीछे नहीं है। रेलवे की ओर से केरल में फ्री में पानी को केरल तक पहुंचाया जा रहा है तो वहीं रेलवे कर्मचारियों ने उनके खानपान और दवा के लिए भी हाथ आगे बढ़ाएं हैं।

आगरा रेल मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ पिछले कई दिनों से केरल पीड़ितों की मदद के लिए विशेष अभियान चलाए हुए है। टिकट चेकिंग स्टाफ के सदस्यों ने केरल पीड़ितों के लिए कपड़े खानपान की वस्तुएं और दवा के रूप में मदद जुटाई है। काफी संख्या में एकत्रित हुए इन वस्तुओं को टिकट चेकिंग स्टाफ ने आगरा कैंट पर एकत्रित कर दिया है और उसे केरल भेजा जा रहा है। आगरा रेल मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ की ओर से उठाए इस कदम की रेलवे अधिकारियों ने सराहना की है।

आगरा रेल मंडल के डीसीएम और पीआरओ संचित त्यागी का कहना था कि आगरा रेल मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने खुद एक दूसरे से आर्थिक मदद एकत्रित करके यह सभी सामान खरीदा है जो केरल भेजा जा रहा है। उनके इस प्रयास रेलवे अधिकारी भी उत्साहित हैं।

इस मदद को भेज रहे टिकट चेकिंग स्टाफ के सदस्यों का कहना था कि केरल में आई प्राकृतिक आपदा ने केरल को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। पूरा देश उनके साथ खड़ा है। ऐसे में रेलवे कर्मचारी भी उनके साथ हैं।

रेल कर्मचारियों की इस पहल ने सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को एक संदेश देने का काम किया है जिससे अन्य विभाग के कर्मचारी भी केरल पीड़ितों के लिए आगे आ सके।

Related Articles

Leave a Comment