Home » बारात में हुई हर्ष फायरिंग, अब पुलिस पड़ गयी पीछे, जानिये क्यों

बारात में हुई हर्ष फायरिंग, अब पुलिस पड़ गयी पीछे, जानिये क्यों

by admin

आगरा। हर्ष फायरिंग के दौरान अप्रिय घटनाओं में हुई बढ़ोत्तरी के बाद सरकार ने हर्ष फायरिंग पर रोक लगा दी हो और लेकिन हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस आदेश को सख्ती से पालन करने के लिए सरकार ने हर्ष फायरिंग की जानकारी होने पर सम्बंधित थाना प्रभारी पर कार्यवाही करने तक के आदेश दिए है लेकिन इसके बाबजूद भी पुलिस की नाक के नीचे हर्ष फायरिंग की घटनाएं हो रही है।

ताजा मामला आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र के राज नगर का है। बीती रात बस्ती से निकल रही बारात में बारातियों ने जमकर हर्ष फायरिंग की। जिसका शिकार एक वृद्धा और मासूम बनी। हर्ष फायरिंग में चली गोलियों के छर्रे घर के बाहर बैठी एक महिला और मासूम बच्ची के जा लगे।

गोली लगाने की सूचना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। पुलिस ने महिला और बच्ची को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है तो वहीं मामले की जाँच भी शुरू कर दी है।

एसपी सिटी अनुपम सिंह का कहना था कि हर्ष फायरिंग में वृद्धा और मासूम बच्ची घायल हुई है उपचार के लिए एस एन में भर्ती कराया है वही इस मामले की जांच शुरु कर दी है। आरोपियों पर कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Comment