Home » एक पेड़ काटने के चक्कर में हो गए आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

एक पेड़ काटने के चक्कर में हो गए आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

by pawan sharma

आगरा। जनपद के थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव धर्मसिंहपूरा में उस समय कोहराम मच गया जब जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ा और दोनों ओर से जमकर चले लाठी डंडे चलने लगे। इस विवाद में करीब दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुँच गयी। पुलिस ने दोनों पक्षों के सभी घायलों को इलाज के लिए पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और इस पूरी घटना की जानकारी जुटाकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरु कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष में जमीन का पुराना विवाद चला आ रहा है। बताया जाता है कि विवादित जमीन पर एक पेड़ खड़ा था जिसे महेश पक्ष के लोग काट रहे थे तभी दूसरे पक्ष महेश के चचेरे भाई शिवराज ने इसका विरोध किया। इस विरोध को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज शुरू हो गई और दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लोग एकत्रित हो गए और जमकर लाठी डंडे चलने लगे। इसमें दोनों पक्ष के लोग खून से लथपथ हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुँची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महेश सिंह और उनके पक्ष के आशु, सौरव, सोनू वही दूसरे पक्ष से शिवराज, शकुंतला, मंजू, अजय सिंह को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। वहीं दोनों पक्ष की ओर से पुलिस तहरीर दी गयी है जिस पर पुलिस ने कार्यवाही शुरु कर दी है।

Related Articles

Leave a Comment