Home » धूमधाम से हुआ देवी प्रतिमाओं का विसर्जन, सर्व समाज के लिए की गयी मंगल कामना

धूमधाम से हुआ देवी प्रतिमाओं का विसर्जन, सर्व समाज के लिए की गयी मंगल कामना

by pawan sharma

फतेहाबाद। शारदीय नवरात्र के बाद शुक्रवार को कस्बा फतेहाबाद में देवी दुर्गा की प्रतिमाओं को विभिन्न पंडालों से लेकर यमुना नदी किनारे बने कुडों में धूमधाम से विसर्जित कर दिया गया। इस दौरान कस्बे में धूमधाम से यात्रा निकाली गई। यात्रा में काफी भारी भीड़ रही। प्रतिमाओं के विसर्जन से पूर्व शुक्रवार सुबह विभिन्न पंडालों में पूजा-अर्चना की गई। प्रसाद वितरण कर विसर्जन के लिए यात्रा निकाली गई।

दुर्गा प्रतिमाओं की यात्रा में बड़ी संख्या में युवा हाथों में रंग गुलाल लिए चल रहे थे। प्रतिमाओं को शंकरपुर स्थित यमुना नदी के किनारे प्रशासन द्वारा बनवाए गए कुडों में विसर्जित किया गया। वहीं कुछ लोग प्रतिमाओं को बटेश्वर स्थित यमुना नदी के घाट और चंबल नदी के पुल पर भी ले गए। वहीं डौकी क्षेत्र के श्रद्धालुओं प्रतिमाओं को यमुना नदी के संमोगर घाट पर यमुना नदी किनारे विसर्जित करने गए ।सभी घाटों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और किसी भी अनहोनी या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

Related Articles

Leave a Comment