Home » विभिन्न राज्यों से आये गायत्री परिजनों ने किया भगवान शिव का रुद्राभिषेक

विभिन्न राज्यों से आये गायत्री परिजनों ने किया भगवान शिव का रुद्राभिषेक

by admin

आगरा। आंवलखेड़ा स्थित पंडित श्री राम शर्मा आचार्य जी की जन्म स्थली गायत्री शक्तिपीठ पर
आंवलखेड़ा में सावन मास में पहले सोमवार को भगवान शिव की पूजा अनुष्ठान पूर्वक की गयी। इस दौरान विभिन्न राज्यों से आये सैकड़ों गायत्री परिजनों के साथ क्षेत्रीय श्रद्धालु काफी संख्या में उपस्थित रहे।

दरअसल आंवलखेड़ा गायत्री शक्ति पीठ में गुरु पूर्णिमा के दिन से एक मासीय चंद्रयान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के दो सौ अधिक श्रद्धालु शामिल हुए है। सोमवार को श्रद्धालुओं ने किया भगवान शिव का दूध, दही, मक्खन, चीनी, शहद, फूल माला, चावल, चंदन से रुद्राभिषेक किया। विधि-विधान से पूजा सम्पन्न करने के बाद महा मृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया और सर्व समाज के कल्याण के लिए मंगल कामना की गयी।

इस दौरान घनश्याम देवांगन, नंदू कुशवाहा, दीन दयाल, राहुल, महेश, कृष्ण वीर, सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment