Home » फ़िरोज़ाबाद पुलिस ने मासूम की मौत का उठाया पर्दा, सच्चाई जान हिल जाएंगे आप

फ़िरोज़ाबाद पुलिस ने मासूम की मौत का उठाया पर्दा, सच्चाई जान हिल जाएंगे आप

by admin

फिरोजाबाद। गुरुवार सुबह तीन साल के मासूम की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मासूम की हत्या मामले में उसकी ताई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ कानूनी कार्यवाही को अंजाम देकर जेल भेज दिया है। इस घटना के खुलासे ने परिजनों को बुरी तरह से हिलाकर रख दिया है। इस पूरी घटना का खुलासा एसएसपी सचिंद्र पटेल ने प्रेसवार्ता के माध्यम से किया।

बड़ा लालपुर निवासी लौकिक उर्फ कृष्णा पुत्र सतेंद्र यादव 16 सितंबर की शाम से घर के बाहर से लापता हो गया था। वह घर के बाहर खेल रहा था। देर शाम तक उसका पता न चलने पर परेशान परिजनों ने पुलिस में भी तहरीर दी और बच्चे की बरामदगी की गुहार लगाई लेकिन अगले ही दिन
गुरुवार को उसके ताऊ महेश के घर के पीछे खेत में उसका शव पड़ा हुआ मिला। खेत के खेल रहे गांव के युवकों को दुर्गंध आने पर देखा तो मिट्टी में शव दबा हुआ था उसे निकलने पर शव लौकिक का निकला।

बच्चे का शव मिलने की सूचना पर सीओ सिटी इन्दुप्रभा और कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। सीओ ने काफी देर तक मामले की तहकीकात की। परिवार के लोगों से पूछताछ की। बाद में फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुँच गयी और जांच पड़ताल की

एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि लौकिक की हत्या के मामले में उसकी ताई को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने हत्या कर शव अपने मकान के ऊपरी हिस्से में बोरी में बंद कर रखा था। रात को जब ज्यादा दुर्गंध आई तो उसने शव को ऊपर खिड़की से नीचे फेंक दिया। डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा तो दुर्गंध को सूंघते हुए उस कमरे तक पहुँच गया जहाँ उसका शव रखा गया था। बाद में पूछताछ की गई तो सारी बात का खुलासा हो गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो महेश की बेटी की मौत तीन सितंबर को हो गई थी। वहीं लौकिक का जन्मदिन 10 सितंबर को था। ताई ने उसका जन्मदिन मनाने से मना किया पर बालक की मां नहीं मानी। उसने जन्मदिन मनाया। इसी बात को लेकर बालक की ताई काफी नाराज थी और इसी कारण उसने घटना को अंजाम दिया।

Related Articles

Leave a Comment