Home » बेटी को लेने गए पिता का ससुरालीजन से हुआ विवाद, फायरिंग में तीन घायल

बेटी को लेने गए पिता का ससुरालीजन से हुआ विवाद, फायरिंग में तीन घायल

by admin

फिरोजाबाद। नसीरपुर थाना क्षेत्र के रूधऊ गांव में उस समय स्थित विवादास्पद हो गयी जब बेटी के रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर लेने आये लड़की के पिता की ससुराल पक्ष से कहासुनी हो गयी। इस बीच बिचौलिया के पहुँचने से मामले ने तूल पकड़ा और फायरिंग हो गयी। इस घटना में तीन लोगों को गोली लगी। गांव में फायरिंग होने से अफरा तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाकर सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।

बताया जाता है कि आगरा के गांव परवाना निवासी हरी सिंह पुत्र फूल सिंह ने अपनी बेटी सरला की शादी डेढ़ साल पूर्व रूधऊ निवासी ध्रुव पुत्र संतोष के साथ की थी। सरला ने डेढ़ माह पूर्व एक बेटी को जन्म दिया है। हरी सिंह रक्षाबंधन पर्व के चलते बेटी को लेने ससुराल रूधऊ आये थे। आरोप है कि ससुरालीजनों ने डेढ़ माह की धेवती को साथ भेजने से मना कर दिया जिससे विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कहा सुनी हो रही थी, तभी बिचौलिया को सरला के ससुर ने फोन कर गांव बुलाया।

हरी सिंह ने बताया कि उक्त लोगों ने आते ही गाली गलौज करते हुए फायरिंग कर दी जिसमें रूधऊ गांव का ही एक युवक बीरपाल पुत्र सेलम सिंह, हरी सिंह पुत्र फूल सिंह और लक्ष्मी पुत्री संतोष घायल हो गये। फायरिंग होते ही गांव में सनसनी फैल गई। फायरिंग की जानकारी होते ही थाना पुलिस गांव पहुंची और घायल तीनों को लेकर अस्पताल आई। गंभीर हालत में तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।

गोली कांड की सूचना मिलते ही सीओ सिरसागंज संजय वर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि परिवार का आपसी विवाद था जिसमे फायरिंग की गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Leave a Comment