Home » अगस्त 2018 में किसान क्रांति यात्रा को सफल बनाने वाले किसानों का हुआ सम्मान

अगस्त 2018 में किसान क्रांति यात्रा को सफल बनाने वाले किसानों का हुआ सम्मान

by admin

आगरा। किसानों के चेहरों पर उस समय खुशी और गम दोनों देखने को मिले जब भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष कृष्णवीर सिंह राणा, जिला प्रभारी राजवीर लवानिया और जिला अध्यक्ष विष्णु कटारा ने उन किसानों को किसान रत्न सम्मान पत्र से सम्मानित किया जिन्होंने 23 अगस्त 2018 में हरिद्वार से दिल्ली तक किसानों की ज्वलंत मुद्दों को लेकर हुई किसान क्रांति यात्रा में बढ़चढ़ कर भाग लिया था और इस अंदोलन को सफल बनाया था। किसान रत्न सम्मान पत्र पाकर क्रांतिकारी किसानों के चेहरों पर खुशी थी तो इसी दौरान वर्तमान में किसानों की दुर्दशा को लेकर उनके आंखे भी छलक गयी।

मंगलवार को भाकियू की एक मासिक बैठक जिलाध्यक्ष विष्णु कटारा के निवास बमरौली कटारा में सम्पन्न हुई। इस बैठक में भाकियू के पदाधिकारियों में भाग लिया। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। जिला प्रभारी राजवीर लवानियां ने बैठक को संबोधित करते हुए पूरे जनपद में तहसील एवं ब्लाक स्तर पर अध्यक्ष की नियुक्ति कर संगठन को विस्तार देने पर जोर दिया। भाकियू के जिलाध्यक्ष विष्णु कटारा ने जनपद में सदस्यता अभियान चलाने और इसमे किसी भी तरह की कोताही न बरतने की बात कही। इस बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष ने संगठन को मजबूत बनाने की दृष्टि से आज 8 निष्क्रिय जिला पदाधिकारियों को निष्कासित कर उनकी जगह दूसरे कार्यकर्ताओं की तत्काल नियुक्ति कर दी।

इस बैठक के दौरान किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर विचार विमर्श हुआ और उनके समाधान के लिए आंदोलन की रणनीति भी तैयार की गई।

बैठक में मुख्य रूप से भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष कृष्णवीर सिंह राणा, भेष चंद शर्मा, प्रवेंद्र सिंह धाकरे, भजोरी लाल रघुवंशी, नत्थू सिंह धाकरे, सत्यभान सिंह तोमर, सुल्तान सिंह, राकेश कुशवाहा, बलराम वर्मा, पप्पू वर्मा, हरिओम शर्मा, केशव सिंह राजपूत, बचराम सिंह, हरेंद्र सिंह तोमर सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment