Home » ताज के आगोश में आकर दीदार में खो गई विदेशी सुंदरियां

ताज के आगोश में आकर दीदार में खो गई विदेशी सुंदरियां

by pawan sharma

आगरा। 19 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले ब्यूटी कॉन्टेस्ट में प्रतिभाग करने के लिए भारत आई 13 देशो की खूबसूरत मॉडल्स ताजमहल निहारने के लिए आगरा पहुँची। अपने हुस्न और खूबसूरती से विश्व के लोगो को दीवाना बनाने वाली यह मॉडल्स ताजमहल की दीवानी दिखाई दी। इन सुंदरियों के दल में अमेरिका, इंग्लैंड,कनाडा, न्यू जीलैंड के साथ कई और देशो की सुंदरियां भी मौजूद थी। सभी ने करीबी से ताज को देखा और उसकी खूबसूरती में खो गयी। ताजमहल की बेहतर नक़्क़सी और अद्भुत आर्किटेक्चर की विश्व सुंदरियों ने जानकारी ली और अपने आप को वाह ताज कहने से न रोक सकी। जिंदगी के इन पलो को यादगार बनाने के लिए सभी विश्व सुंदरियों ने ताजमहल में फ़ोटो भी खिंचवाए और इन पलो को अपने कैमरे में भी कैद किये। ताज भ्रमण के बाद विश्व सुंदरियों ने विजिटर बुक में ताजमहल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज कराई।

जब विश्व की बेहद खूबसूरत मॉडल्स पर्यटकों के सामने थी तो पर्यटक एक तरफ ताज को देखरहे थे तो इन मॉडल्स से भी उनकी नजर हट नही रही थी। एक साथ खूबसूरत अद्भुत स्मारक और हुस्न की परियों के साथ सेल्फी खिंचाने में लोग पीछे नजर नही आये।

कई सुंदरियों का कहना था कि ताजमहल बेहत खूबसूरत है इसे देखकर ही पता चलता है कि आखिरकार क्यो लोग ताज देखने के लिए आगरा आते है। विश्व सुंदरियों के ताज भ्रमण को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हुए थे।

Related Articles

Leave a Comment