Home » भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ निकाल रहे जुलूस के दौरान प्रसपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई नोकझोंक

भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ निकाल रहे जुलूस के दौरान प्रसपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई नोकझोंक

by admin

आगरा। जन समस्याओं को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रसपा मुखिया शिवपाल यादव के आवाहन पर बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर की तमाम समस्याओं को लेकर मोदी व योगी सरकार के ख़िलाफ़ सड़को पर उतर आये।

पार्टी कार्यकर्ता अपनी आवाज को महामहिम तक पहुँचाने के लिए जुलूस निकालते हुए जिला मुख्यालय जा रहे थे। साईं की तकिया स्थित बेपटिस्ट स्कूल से जैसे ही यह पैदाल मार्च शुरू हुआ। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इस जुलूस को रोक दिया। पुलिस के रोके जाने से प्रसपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। प्रसपा कार्यकर्ताओ ने के प्रदार्शन देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। प्रसपा के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँच गए और प्रसपा पदाधिकारियों को समझा बुझाकर मौके पर ही ज्ञापन लिया और प्रदार्शन को खत्म किया। प्रसपा पदाधिकारियों ने महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और उस काम कार्यवाही की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान प्रसपा प्रदेश अध्यक्ष व आगरा प्रभारी नितिन कोहली ने जमकर निशाना साधा। उनका कहना था कि मोदी और योगी सरकार के जनप्रतिनिधि आगरा जिले में है लेकिन आगरा के विकास शून्य है। जनता ने भाजपा को विकास के नाम पर वोट दिया था। प्रदेश सरकार को ढाई साल पूरे होने के बाद भी जनता त्रस्त है और विकास के लिए तरस रही है। आज इस प्रदर्शन को रोककर प्रशासन ने आम व्यक्ति की आवाज को दबाने का प्रयास किया है।

प्रसपा जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव का कहना था कि भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधियों ने विकास के नाम पर वोट लिया लेकिन आज तक एयरपोर्ट, स्टेडियम, हाइकोर्ट खंडपीठ, बैराज़, बन नही पाया और प्रदेश में कानून व्यवस्था,पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी से आम व्यक्ति और किसान परेशान है लेकिन इस सरकार को इससे कोई सरोकार नही है।

Related Articles

Leave a Comment