Home » यमुनापार क्षेत्र में हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया दुर्गा महोत्सव

यमुनापार क्षेत्र में हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया दुर्गा महोत्सव

by pawan sharma

आगरा। पूर्वांचल दुर्गा पूजा समिति की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल दुर्गा पूजा व देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस 2 में किया गया। तीन दिनों तक चले इस महोत्सव के आखरी दिन विशाल देवी जागरण का आयोजन किया गया।

देवी जागरण में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप उर्फ राकेश बघेल पहुँचे थे। समिति के सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष का साफा बांध कर स्वागत किया गया। जिसके बाद माता के जगराते की शुरुआत की गई। भजन गायकों ने माता के भजनों से सभी को माँ की भक्ति में समां दिया।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह का कहना था कि पूर्वांचल सेवा समिति का प्रयास सराहनीय है। क्षेत्र के माहौल को ऐसा बना दिया गया है जैसे बंगाल में 10 दिनों तक दुर्गा महोत्सव मनाया जाता है।

इस महोत्सव के आयोजक पंचानंद उर्फ दीपू सेंगर ने बताया कि हर वर्ष पूर्वांचल दुर्गा पूजा समिति की ओर से क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से इस महोत्सव को सम्पन किया जाता है। तीन दिनों तक चलने वाले महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते है। इस महोत्सव में सर्व समाज के लोग भाग लेकर भाईचारा और एकता का संदेश देते है।

Related Articles

Leave a Comment