Home » नशे में धुत्त महिला ने मचाया उत्पात, चार युवकों ने की पिटाई, मुकदमा दर्ज़

नशे में धुत्त महिला ने मचाया उत्पात, चार युवकों ने की पिटाई, मुकदमा दर्ज़

by pawan sharma

आगरा। नशे में धुत एक महिला का गाली गलौज करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। शराब के नशे में धुत महिला ने जमकर हंगामा काटा जिसका विरोध जब क्षेत्रीय युवकों ने किया तो महिला उनसे भी उलझ गई जिसके बाद चार युवकों ने महिला की पिटाई कर दी। पिटने के बाद महिला ने चारों युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।

मामला सदर थाना क्षेत्र के आगरा कैंट चौकी इलाके का है। बीते शाम नशे में धुत महिला खुलेआम जमकर गाली-गलौज कर रही थी। विरोध के दौरान चार युवकों ने महिला को पीट दिया। वही जानकारी होने पर क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने भी महिला का हंगामा जारी रहा और चार युवकों पर जान से मारने का आरोप लगाती रही। हैरत की बात यह रही कि पुलिस के सामने महिला गाली-गलौज और उत्पात मचा रही थी जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

पुलिस महिला को अपने साथ थाने पर ले आई जहां पर महिला का हंगामा जारी रहा। युवकों द्वारा पिटाई किए जाने पर महिला ने थाने पर तहरीर दी है जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जानलेवा हमले में मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Comment