Home » खनन माफियाओं के खिलाफ चला अभियान, पांच ट्रैक्टर सीज़

खनन माफियाओं के खिलाफ चला अभियान, पांच ट्रैक्टर सीज़

by admin

आगरा। निबोहरा थाना क्षेत्र में उस में हड़कंप मच गया जब क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार ने निबोहरा थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान चला दिया। सीओ फतेहाबाद ने खनन कर रहे पांच ट्रैक्टरों को सीज कर दिया और खनन कर रहे चार लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। खनन माफियाओं के खिलाफ इस बड़ी कार्यवाही से अवैध खनन के कारोबार कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया।

पिछले काफी समय से निबोहरा थाना क्षेत्र में खनन माफिया अवैध खनन के कारोबार में लगे हुए है। इन लोगों पर कोई उचित कार्यवाही न होने से खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद हो गए थे। इतना ही नही जब कोई कार्यवाही होती तो खनन माफिया पुलिस पर ही हमला बोल देते थे। अपराधियों में पुलिस का डर कायम करने और अवैध खनन को रोकने के लिए औचक कार्यवाही की गई और मौके से लोगों को पकड़ा है।

सीओ फतेहाबाद प्रभात कुमार ने बताया कि अवैध खनन कर रहे खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया गया है। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा जिससे खनन माफियाओं की कमर तोड़ी जा सके और खनन को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Comment