Home » दहेज लोभियों पर कार्यवाई को लेकर धरने पर दहेज निवारण समाज कल्याण परिषद

दहेज लोभियों पर कार्यवाई को लेकर धरने पर दहेज निवारण समाज कल्याण परिषद

by pawan sharma

आगरा। समाज से दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए तमाम सामाजिक संगठन दहेज न लेने के प्रति समाज को जागरूक कर रही है तो सरकार भी दहेज लोभियों पर सख्त कानून बनाकर कार्यवाही कर रही है लेकिन फिर भी दहेज लोभी लगातार दहेज की खातिर अपनी आधी आबादी का उत्पीड़न किया जा रहा है। ऐसा ही कुछ दो माह पूर्व इरादत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदीपुरा में हुआ था। दहेज के लोभियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता राजकुमारी की हत्या कर दी थी। क्षेत्रीय पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की जिससे नाराज दहेज निवारण समाज कल्याण परिषद ने पीड़ित परिजनों के साथ संजय पैलेस स्थित शाहिद स्मारक पर धरना दिया। समिति के लोगों ने धरने के माध्यम से क्षेत्रीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और अपनी नाराजगी व्यक्त की।

पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि राजकुमारी को आये दिन दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था जिसकी शिकायत कई बार परिजिनो से की थी लेकिन मामला घर में सुलझाने के कारण राजकुमारी इस दुनिया मे नही रही। दो माह पूर्व उसके ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी। उसकी हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसएसपी आगरा डीजीपी, मुख्यमंत्री समेत कई आला अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन मुकदमा दर्ज नही हुआ।

दहेज निवारण समाज कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा हरनारायण यादव ने बताया कि इस मामले में क्षेत्रीय पुलिस की लीपापोती रही है। कार्यवाही की मांग को लेकर पीड़ित परिवार के साथ धरना दिया गया है। सीओ खेरागढ़ से अभी फोन पर वार्ता हुई है। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराए जाने का आश्वासन दिया है। अगर मुकदमा दर्ज होता है तो ठीक है नही तो धरना जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Comment