Home » न कहना पड़ा भारी, दबंगों ने दिव्यांग के साथ मारपीट कर घर में लगाईं आग

न कहना पड़ा भारी, दबंगों ने दिव्यांग के साथ मारपीट कर घर में लगाईं आग

by admin

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र के साधना गांव में फसल काटने से मना करना एक दिव्‍यांग मजदूर और उसकी बेटी को महंगा पड़ गया। दबंग प्रधान पति ने फसल काटने से मना करने पर मजदूर और उसकी बेटी की जमकर पिटाई की और उनके घर में आग तक लगा दिया। इस पूरी घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।

एक दलित पिता और पुत्री की मारपीट की सूचना मिलते ही पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुँच गयी और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती करा दिया और इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

पीड़ित दिव्‍यांग मजदूर धर्मवीर ने बताया कि प्रधान पति आनंद ठाकुर ने उनसे अपने गेहूं के फसल काटने को कहा, जिस पर धर्मवीर ने कहा कि दूसरे का काम लिया है और इसलिए हमने मना कर दिया। इस बात से आक्रोशित आनंद ठाकुर अपने साथियों के साथ घर पर हमला कर दिया।

पीड़ित ने बताया कि दबंगों ने न सिर्फ उसको और उसकी बेटी प्रियंका को मारा पीटा, बल्‍कि उसके घर को आग भी लगा दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता और पुत्री को इलाज के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया।

थाना अछनेरा इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित धर्मवीर की तरफ से एक तहरीर प्राप्त हुई है। इसमें पीड़ित ने आरोप लगाया है कि फसल काटने से मना करने पर उनके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं उनके घर में आग भी लगा दी गई। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जो कोई भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment