Home » आगरा आये डीजी जेल आनंद कुमार ने थाने का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों से किये सवाल-ज़वाब

आगरा आये डीजी जेल आनंद कुमार ने थाने का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों से किये सवाल-ज़वाब

by admin

आगरा। डीजी जेल आनंद कुमार मंगलवार को आगरा पहुंचे। दरअसल शासन स्तर से डीजी जेल आनंद कुमार को जनपद आगरा का नोडल ऑफिसर बनाया गया है। इसी उद्देश्य के साथ में डीजी जेल आनंद कुमार आगरा में दो दिवसीय दौरे पर हैं। मंगलवार को आते ही डीजी जेल आनंद कुमार सबसे पहले आगरा पुलिस द्वारा आयोजित सेमिनार में पहुंचे। यह सेमिनार आगरा खंदारी के जेपी सभागार में आयोजित की गई थी। स्ट्रेस मैनेजमेंट एंड पर्सनल एक्सीलेंट वर्क शॉप में शिरकत करने पहुंचे डीजी जेल आनंद कुमार ने जनपद आगरा के समस्त पुलिसकर्मियों और पुलिस अधिकारियों से अपने अनुभव शेयर किए। तकरीबन आधा घंटे की इस वर्कशॉप में डीजी जेल आनंद कुमार ने पुलिस अधिकारियों से सवाल-जवाब भी किए।

इसके बाद डीजी जेल आनंद कुमार आगरा मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सिकंदरा थाने पर निरीक्षण को पहुंचे। थाने के निरीक्षण के दौरान डीजी जेल आनंद कुमार ने थाने का निरीक्षण किया। माल खाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यहां पुलिसकर्मियों से डीजी जेल ने सवाल-जवाब भी किए। हालांकि निरीक्षण के दौरान डीजी जेल आनंद कुमार संतुष्ट नजर आए।

डीजी जेल आनंद कुमार का कहना था कि एक भी संगीन अपराध ऐसा नहीं है जिसका वर्कआउट नहीं हुआ हो। इसके अलावा यहां पर मालखाने के हालात भी अच्छे हैं। पर्यटकों को भी पुलिस सहायता मिल रही है। सिकंदरा थाने के अंतर्गत गांव है। जिनकी जनसंख्या तकरीबन चार लाख है। इसके अलावा क्षेत्र में इंडस्ट्रियल एरिया और हाईवे भी पड़ता है। बावजूद इसके पुलिस अच्छा कार्य कर रही है। कुछ छोटी-मोटी कमियां हैं जिनको दूर करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

डीजी जेल आनंद कुमार बुधवार तक आगरा में ही प्रवास करेंगे। इसके अलावा डीजी जेल आनंद कुमार के जेल जाने का निरीक्षण और पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण भी प्रस्तावित है।

Related Articles

Leave a Comment