Home » स्वतंत्रता दिवस की इस परंपरा को निभाते हुए कांग्रेसियों ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस की इस परंपरा को निभाते हुए कांग्रेसियों ने किया ध्वजारोहण

by admin

आगरा। आजादी के बाद से रामलीला मैदान पर मनाए जाने वाले राष्ट्र पर्व की परम्परा को कांग्रेस पार्टी आज भी निभा रही है। शहर कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस पर रामलीला मैदान में ध्वजारोहण कर आजादी के जश्न को मनाया गया। रामलीला मैदान पहुंचे शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन को परंपरागत तरीके से सेवा दल के कार्यकर्ता ध्वजारोहण स्थान तक ले गए। जहां पर शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन ने ध्वजारोहण किया और उसके बाद सभी ने राष्ट्रगान पर ध्वज को सलामी भी दी। इसके साथ ही कांग्रेसियों ने आजादी को लेकर अपने-अपने विचार भी रखें।

शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन का कहना था कि यह आजादी वीर सपूतों के बलिदानों से हासिल हुई है हमें उन शहीदों के बलिदान को भूलना नहीं चाहिए। शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन ने बताया कि आजादी के बाद से आगरा शहर में सबसे पहले रामलीला मैदान पर ही राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था और राष्ट्रीय पर्व मनाया गया था। आज इस परंपरा को कांग्रेसी श्रद्धा भाव और परंपरा के अनुसार कायम रखे हुए हैं।

वरिष्ठ कांग्रेसी मधुरिमा शर्मा का कहना था कि आज इस आजादी के जश्न को हिंदू मुस्लिम सिख और इसाई सभी लोग मिलकर मना रहे हैं। इस आजादी के जश्न के साथ ही हमें धर्म और जातिवाद की दीवार को भी खत्म कर देना चाहिए। इस दौरान सभी लोगों ने सांप्रदायिक ताकतों को रोकने और देश में अमन चैन और शांति बनाये रखने का संकल्प भी लिया। ध्वजारोहण समापन के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को इस राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी।

Related Articles

Leave a Comment