Home » पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने किया नगर निगम का घेराव

पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने किया नगर निगम का घेराव

by pawan sharma

आगरा। शहर की खराब हो चुकी पेयजल व्यवस्था को सही करने और भीषण गर्मी के दौरान शहर वासियों को साफ पेयजल पानी की व्यवस्था सुचारु रुप से दिए जाने की मांग को लेकर कांग्रेसियो ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए नगर आयुक्त के कार्यालय का घेराव किया।

इस दौरान कांग्रेसियों ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को सामने रखा। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने भी  पेयजल की समस्या को गंभीरता से लिया और कांग्रेसियों के ज्ञापन पर उचित कार्रवाई की भी बात कही। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार को भी आड़े हाथ लिया।

उनका कहना था कि नगर निगम से लेकर प्रदेश और केंद्र तक सिर्फ भाजपा की सरकार है लेकिन इसके बावजूद भी शहरवासियों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। शहरवासी जल संस्थान का दूषित पेयजल पीने को मजबूर है। इतना ही नहीं कांग्रेसियों का कहना था कि गर्मियों का मौसम आने को है और इस दौरान पेयजल की भारी किल्लत पूरे शहर में होती है। इसलिए नगर निगम अभी से इस समस्या से निपटने की व्यवस्था कर लेनी चाहिए लेकिन ऐसा कुछ देखने को नहीं मिलता।

नगर निगम के घेराव के दौरान शहर व जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ-साथ वरिष्ठ कांग्रेसी और शब्बीर अब्बास मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment