Home » कांग्रेसियों ने मनाया स्थापना दिवस, पार्टी के जुझारू कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

कांग्रेसियों ने मनाया स्थापना दिवस, पार्टी के जुझारू कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

by pawan sharma

आगरा। कांग्रेस पार्टी के 133 वें स्थापना दिवस समारोह को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। शहर के साथ-साथ जिले में स्थापना दिवस के कई कार्यक्रम देखने को मिले। जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा की ओर से जिला कार्यालय पर विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में सभी ने कांग्रेस के संघर्ष को सभी के सामने रखा साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के साथ साथ वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान भी किया गया।

शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन की ओर से भी होटल विश्वास में स्थापना दिवस व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शहर कांग्रेस पार्टी की ओर से करीब 20 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस सम्मान को पाकर सभी कांग्रेसी काफी उत्साहित दिखाई दिये और सभी ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प भी लिया। स्थापना दिवस समारोह की झलक कार्यवाहक अध्यक्ष हाजी जमालुद्दीन के कार्यालय पर ही देखने को मिली।

मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने कांग्रेस पार्टी के देशहित कार्यो को सभी के सामने रखा और वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Comment