Home » वर्षों से रामलीला मैदान में चली आ रही इस परंपरा को कांग्रेसियों ने निभाया

वर्षों से रामलीला मैदान में चली आ रही इस परंपरा को कांग्रेसियों ने निभाया

by pawan sharma

आगरा। आजादी के बाद से राष्ट्रीय पर्व पर शहर के रामलीला मैदान पर शुरू हुई ध्वजारोहण की परंपरा को कांग्रेसियों ने आज भी बरकरार रखा है। 73वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान पर पहुँचे। सभी ने निवर्तमान शहर अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन के नेतृत्व में आजादी के जश्न को परंपरागत तरीके से मनाया गया। सेवादल के कार्यकर्त्ताओं ने ध्वजारोहण की परंपरा को निभाते हुए अध्यक्ष को ध्वजारोहण स्थल ले गए फिर अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया और सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी।

अबरार हुसैन ने सभी को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डाला और इस आजादी को दिलाने वाले देश के वीर सपूतों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। निवर्तमान शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन का कहना था कि आज का दिन हर देशवासी के लिए गर्व का दिन है। आज ही देश के वीर सपूतों के कारण इस आजादी को हमने पाया। अब कुछ लोग देश की अखण्डता और हिन्दू मुस्लिम भाईचारे को खत्म करना चाहते है जिसे हम होने नही देंगे।

वरिष्ठ कंग्रेसियों का कहना था कि इस रामलीला मैदान में आजादी के बाद से ही इस राष्ट्रीय पर्व को यहाँ मनाया जाता है। पहले इस पर्व में सर्व समाज व पार्टियों के लोग शामिल होते थे लेकिन आज सिर्फ इसमे कांग्रेस कार्यकर्ता ही शामिल होते हैं।

स्वतंत्रता दिवस की धूम कांग्रेस कार्यालयों पर भी देखने को मिली। जिला के साथ शहर कांग्रेस कार्यालय पर आजादी के इस पर्व को हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय पर सेवादल के कार्यकर्ताओं ने इस पर्व की सारी जिम्मेदारी निभाई। निवर्तमान जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने ध्वजारोहण किया और सभी ने राष्ट्रगान गा कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने सभी को संबोधित करते हुए देश की अखण्डता और एकता बनाये रखने के लिए संकल्प भी दिलाया।

इसके बाद विचार गोष्ठी हुई जिसमें सभी ने आजादी के इस पर्व को लेकर अपने अपने विचार रखे। निवर्तमान जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना था कि आज पूरा देश राष्ट्रीय पर्व को हर्षो उल्लास के साथ मना रहा है। देश की इस आजादी को हमने बड़ी कुर्बानियों के साथ पाया है लेकिन आज देश की स्थिति बड़ी खराब है कुछ लोग देश को दो समुदायों में बांटना चाहते है जिसे हम होने नही देंगे।

Related Articles

Leave a Comment