Home » कांग्रेसी महिलाओं ने प्रभात फेरी निकाल दिया सत्य और अहिंसा का संदेश

कांग्रेसी महिलाओं ने प्रभात फेरी निकाल दिया सत्य और अहिंसा का संदेश

by pawan sharma

आगरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य कांग्रेस हाई कमान की ओर से रामधुन के साथ प्रभात फेरी निकालकर महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों को जन जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार को शहर महिला कांग्रेस की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभात फेरी की शुरुआत सेंट पीटर्स चौराहे से की गई जो घटिया क्षेत्र में भ्रमण करते हुए आजाद पैट्रोल पम्प से होते हुए शहीद स्मारक पर जाकर समाप्त हुई। इस रैली में महिला कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष माया माहौर के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी के दौरान क्षेत्र के लोगों को महात्मा गांधी के सत्य अहिंसा के विचारों से रूबरू कराया और इन पर चलने की अपील की। इस प्रभात फेरी के समापन के दौरान शहीद स्मारक पर सभी ने शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी।

महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष माया माहौर का कहना था कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर प्रभात फेरी निकाली जा रही है। जिससे लोग सत्य अहिंसा के मार्ग को अपनाए। कांग्रेसी अजय वाल्मीक का कहना था कि आज शहर और देश की फिजा में साम्प्रदायिकता का जहर घुल रहा है। वर्तमान केंद्र सरकार भाई से भाई को लड़ाने का प्रयास किया जा रहा है जिसे सिर्फ सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही रोका जा सकता है।

Related Articles

Leave a Comment